3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 आरोपी फरार 13,500 कीमत की नशीली गोलियां एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

0

3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 आरोपी फरार
13,500 कीमत की नशीली गोलियां एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त
कटनी।। जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां कीमती 13,500 जब्त कर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई।
दिनांक 19-20 सितम्बर 2026 की दरमियानी रात थाना माधवनगर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सुरम्य पार्क के आगे अमकुही पहाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर पुलिस टीम को काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZK 0921 पर दो व्यक्ति जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन को रोककर दोनों को पकड़ा और पूछताछ की। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सचिन बर्मन पिता ओमप्रकाश बर्मन, उम्र 22 वर्ष, निवासी हिरवारा, थाना एनकेजे तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रितिक केवट पिता कंधीलाल केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी खिरहनी फाटक, थाना कोतवाली बताया दोनों व्यक्तियों के बीच मोटरसाइकिल पर रखे थैले के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह के आधार पर तलाशी के दौरान थैले में NITRAZEPAM TABLETS I.P. NITZASCEN-10 लिखे हुए कुल 10 पैकेट मिले। प्रत्येक पैकेट में 06 पत्ते, प्रत्येक पत्ते में 05 स्ट्रिप तथा प्रत्येक स्ट्रिप में 10 गोलियां पाई गईं। पूछताछ में आरोपी सचिन बर्मन द्वारा उक्त नशीली गोलियां रोहित रावलानी निवासी बंगला लाइन द्वारा उपलब्ध कराया जाना बताया गया। पूछताछ एवं मौके पर दस्तावेज मांगने पर आरोपियों द्वारा नशीली दवाओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रकरण में रोहित नानकानी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि रोहित रावलानी निवासी माधवनगर फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।


आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZK 0921 को भी विधिवत जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पीआर लिया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में सउनि वहाब खान, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, श्रीकांत सेन, पवन सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह एवं संजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed