8 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 48 लीटर अवैध शराब जब्त
पुलिस ने की छापा मारकर कार्यवाही.
शहडोल। बुढ़ार थाना क्षेत्रांतर्गत शुक्रवार को ग्राम हाँथीडोल अंतर्गत अवैध शराब बिक्री करने की मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश देकर श्यामबती बैगा पति काशीराम बैगा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम हाँथीडोल के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत करीब 900 रूपये एवं ननकी बैगा पति परदेशिया बैगा उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम कटकोना बुढ़ार के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत करीब 600 रूपये मौके से जब्त की गई। पुलिस द्वारा शराब रखने के संबंध में अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपियों ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किये। उक्त कार्यवाही में उन निरीक्षक विजय पाटले एवं प्रधान आरक्षक रामेश्वर पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
सिंहपुर में 6 लीटर शराब
इसी प्रकार सिंहपुर थाना क्षेत्रांतर्गत शुक्रवार को ग्राम नरगी अंतर्गत अवैध शराब बिक्री करने की मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश देकर कमलेश बैगा पिता मुन्ना बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नरगी थाना सिंहपुर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत करीब 600 रूपये मौके से जब्त की गई। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रामसिरोमणि द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।
खैरहा में 11 लीटर
खैरहा थाना क्षेत्रांतर्गत शुक्रवार को ग्राम सिरौंजा एवं चौराडीह अंतर्गत अवैध शराब बिक्री करने की मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश देकर सुशील जायसवाल पिता स्व. संम्भू जायसवाल उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम सिरौंजा थाना खैरहा के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत करीब 500 रूपये एवं सोहन सिंह पिता दद्दू सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चौराडीह थाना खैरहा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत करीब 600 रूपये मौके से जब्त की गई। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रामसिंह कोर्चाम एवं बी.एस. तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
सोहागपुर में 19 लीटर शराब जब्त
सोहागपुर थाना क्षेत्रांतर्गत शुक्रवार को ग्राम छतवई एवं कुवरसेझा अंतर्गत अवैध शराब बिक्री करने की मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश देकर सोनू जायसवाल पति ओमकार जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवास ग्राम छतवई थाना सोहागपुर के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत करीब 700 रूपये, अगरिया बाई गोंड पति केन्द्र सिंह गोंड उम्र 26 वर्ष निवासी कुवरसेझा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत करीब 600 रूपये एवं प्रेमलाल जायसवाल पिता प्रीतम जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम छतवई के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत करीब 600 रूपये मौके से जब्त की गई। पुलिस द्वारा शराब रखने के संबंध में अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपियों ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किये। पुलिस ने आठों आरोपियों के विरूद्ध अवैध शराब बिक्री करने के उद्देश्य से रखे जाने पर धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षकबालकरण प्रजापति एवं प्रधान आरक्षक सुरेश अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!