Big Breking….पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने पकड़ा अवैध शराब जखीरा

0

थाना अमलाई व बुढार क्षेत्रान्तर्गत की गई बड़ी कार्यवाही
• चार पहियाँ स्कार्पियो वाहन से की जा रही थी अवैध शराब की सप्लाई

(  शुभम तिवारी )
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य द्वारा लगातार प्राप्त हो रही अवैध शराब की बिक्री की शिकायतों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस उप अधीक्षक अजाक मयंक तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया इस टीम में साइबर सेल प्रभारी अमित दीक्षित सहायक उप निरीक्षक एवं अनिष्ट आपको रखा जाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

विशेष टीम द्वारा आज अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा ओसियन के पास स्थित एक मकान पर दबिश दी गई जहां से आरोपी सरोज कुमार पिता रामनरेश साहू उम्र 40 साल जो मूलत बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है एवं वर्तमान में रावल मार्केट ओपियम में रहकर स्थानीय शराब ठेकेदार की अवैध शराब बिक्री कर रहा था कार्यवाही के दौरान ही स्थानीय ठेकेदार  के कर्मचारियों और रोशन सिंह पिता सत्यदेव सिंह और विनोद पाठक पिता लालाराम पाठक द्वारा स्क, र्पियो वाहन एमपी 15 सी ए 0545 से बेकारी डिलीवरी हेतु आना पाया जाने पर वाहन और दोनों कर्मचारियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों द्वारा यह शराब
काफी लंबे समय से स्थानीय शराब ठेकेदार के कहने पर भी जाना बताया है पुलिस थाना अमलाई में तीनों आरोपियों से जप्त 52 लीटर शराब एवं स्कार्पियो वाहन के साथ आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) के तहत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम थाना बुढार क्षेत्र अंतर्गत एक किराने की दुकान पर टीम द्वारा दबिश दिए जाने पर तुलन सिंह पिता नत्थू सिंह के कब्जे से लगभग 50 क्वार्टर देशी एवं विदेशी शराब जप्त कर थाना बुढार को सुपुर्द किया गया है जहां आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है प्रारंभिक पूछताछ में यह शराब स्थानीय शराब ठेकेदार राजू जायसवाल की होना बताया गया है उल्लेखनीय है की हाल ही में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए पुलिस
अधीक्षक द्वारा अपनी विशेष टीम को निर्देशित किया गया था।

जिसके तहत आज दोनों सफल कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्यवाही में मयंक तिवारी पुलिस उप अधीक्षक अजाक, अमित दीक्षित सहायक उप निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी शहडोल,प्रधान आरक्षक मुख्तार कुरेशी,प्रशांत सोनी,बसंता श्याम एवं आरक्षक अजीत सिंह चौहान ,हेमंत चंद्र मिश्रा और कमलेश कुर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!