आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-11/2 में राष्ट्रीय पोषण माह व शिक्षक दिवस का आयोजन
आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-11/2 में राष्ट्रीय पोषण माह व शिक्षक दिवस का आयोजन
अनूपपुर। महिला बाल विकास अनूपपुर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती निशा किरण सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता केवट सहायिका शीला गुप्ता इनकी राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में अहम भूमिका रही है। सेवानिवृत्त प्राध्यापक श्रीमती मीता दास का फल और पुष्प देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गय। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, अनुपपूर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 11/2 मे पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया जा रहा है, बीते दिनों पोषण माह के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जहां सभी आयु वर्ग के हितग्राही शामिल हुए थे। उसके बाद प्रतिदिन कुछ नए अंदाज पर पोषण माह का कार्यक्रम मनाया जाएगा पूरे महीने चलने वाले इस कार्यक्रम में अभी और भी गतिविधियों को शामिल किया जाएगा जिससे सभी लोग जागरूक हो सके।
