25 बच्चों के हृदय में मिला छेद
हृदय रोग पीडि़त बच्चों की हुई नि:शुल्क जांच
शहडोल। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल आईसीयू यूनिट में 19 दिसंबर को एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हृदय रोग पीडि़त बच्चों की नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में 60 बच्चों का पंजीयन किया गया। जांच के दौरान 25 बच्चे ऐसे मिले जिनके हृदय में छेद पाया गया। बच्चों की ईसीएचओ जांच अरविंदो अस्पताल इंदौर के डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने की थी। बताया गया कि हृदय रोग पीडि़त बच्चों के इलाज का पूरा व्यय आरबीएसके के तहत होगा। इनकी सर्जरी सैम्स इंदौर में एक कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। शिविर में शहडोल, डिण्डौरी, उमरिया, अनूपपुर, सतना जिले से बच्चे लाए गए थे। शिविर में आरबीएसके जिला प्रबंधक कंचन पटेल, अर्बन आरबीएसके चिकित्सक रश्मि साहू, स्पीच थेरेपिस्ट लवकेश गुप्ता द्वारा प्रबंधन किया गया। अस्पताल के मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. गनेश टांडिया का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर का नेतृत्व सीएमएचओ डॉ. आर.एस. पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. परिहार ने किया।