जन आक्रोश रैली में विधानसभा टिकट के दावेदार दिखाएंगे अपना दमखम

0

गिरीश राठौर

क्या कांग्रेस आजमा सकती है अपना दांव पेज- सतीलाल पर  निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारकर 20 हजार मत प्राप्त किया था -सतीलाल ने

 

उमरिया/ उमरिया जिले में कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का आगमन होगा जा रहा है यह आगमन आगामी विधानसभा चुनाव का ध्यान में रख कर किया जा रहा है इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस अपना जमीनी ताकत देखना चाहती है की उनके साथ कितनी संख्या में लोग हैं संभावित प्रत्याशियों का कल होगा शक्ति प्रदर्शन उमरिया जिले में दो विधानसभा है एक बांधवगढ़ विधानसभा और मानपुर विधानसभा दोनों ही विधानसभा में कांग्रेस के कई उम्मीदवारों को जिम्मेदारी दी गई है कि अधिक से अधिक संख्या जन समुदाय को लेकर पहुँचे जिससे कांग्रेस की जन आक्रोश रैली सफल हो सके इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने भावी प्रत्याशियों को जिम्मेदारी दी है जो अधिक से अधिक जनसंख्या का जनसमूह दिखेगा उसे पार्टी भावी प्रत्याशी के तौर पर चिन्हित करेगी जिसके पास अधिक लोगों का समर्थन है पार्टी उसे विधानसभा का टिकट दे सकती है

बांधवगढ़ में भारी पड़ेगा भाजपा पर सतीलाल बैग

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए और टिकट की चाहत जाहिर करने वाले सतीलाल बैग इस कार्यक्रम में अपने समर्थन लेकर पहुंचेंगे बांधवगढ़ विधानसभा के नौरोजाबाद में रहने वाले सतीलाल जो कि इस समय काफी लोकप्रिय हुए हैं यह है कि जो व्यक्ति बांधवगढ़ विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी होकर चुनाव मैदान में उतार कर 20 हजार मत पा सकता है वह व्यक्ति किसी दल के साथ जुड़ जाए तो विजय श्री प्राप्त जरूर कर लेगा सतीलाल नगर परिषद नौरोजाबाद का अध्यक्ष के तौर पर नौरोजाबाद में इनका कार्यकाल बहुत ही उम्दा रहा इनके द्वारा किए गए कार्य आज भी नगर के लोग बीच में चर्चा का विषय बना रहता है कि जो काम सतीलाल ने नगर नौरोजाबाद में किए है वैसा कोई भी काम नौरोजाबाद में अब तक किसी ने नहीं किया नगर के लोग चाहते हैं की सतीलाल ही हमारे क्षेत्र का नेता हो, सतीलाल नगर ही नहीं आपने बैगा समाज में भी काफी लोकप्रिय है बैगा समाज के लोग अपना पूरा समर्थन सतीलाल बैगा को दे रखे हैं सतीलाल के साथ अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी अपना समर्थन देते हैं, पिछले विधानसभा चुनाव में इस बात का प्रमाण है कि सतीलाल को जिन वार्डों में अल्पसंख्यक बहुतायत है उस वार्ड से सतीलाल ने ज्यादा मत प्राप्त किए थे नगर परिषद नौरोजाबाद में हुए नगरी निकाय चुनाव के दौरान सतीलाल को हराने के लिए चुनाव के दौरान जिला बदर भी किया गया, जिला बदर होने के बावजूद सतीलाल भारी मतों से वार्ड क्रमांक 4 से विजयी हुए और नगर परिषद में अध्यक्ष दावेदारी करते हुए कांग्रेस के 5 प्रत्याशी होने के बावजूद 7 मत प्राप्त हुए और भाजपा ने 8 मत प्राप्त किया इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब सत्ता दल होते हुए निर्दलीय पार्षदों से अपने अध्यक्ष को वोटिंग नहीं करा पाए और सतीलाल ने कांग्रेस जो कि विपक्ष में रहते हुए भी निर्दलीय पार्षदों का समर्थन प्राप्त कर ली नगरी निकाय चुनाव में यह भी जन चर्चा का विषय बना हुआ था कि अगर सीधे अध्यक्ष का चयन मतदाताओं के द्वारा किया जाता तो सतीलाल भारी वोटों से विजय प्राप्त करते और परिषद में कांग्रेस का कब्जा होता और सतीलाल अध्यक्ष होते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *