दुकानदार स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी निभाएं नगरवासी: सीएमओ
उमरिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह ने दूसरे दिन भी नगर का भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही की।
प्रथम दिन जहां कचरा न फैलाने, पॉलिथीन न रखने तथा डस्टबिन रखने की समझाइश दी गई थी, दूसरे दिन वही
रणविजय चौक से नवीन सब्जी मंडी तक का निरीक्षण किया गया । इस दौरान जिन दुकान दर ने कचरा फैलाया था,
तथा जिन्होंने समझाने के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा था उन दुकानदारों पर चलानी कार्यवाही की
गई। प्रथम दिन समजाइष देने के बाद फल विक्रेता सब्जी विक्रेता द्वारा पॉलिथीन बंद कर कपड़े का थैला उपयोग
सामग्री देने में किया जा रहा है एवं दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर डस्टबिन भी रखी गई थी ऐसे दुकानदारों की
सीएमओ ने तारीफ करते हुए अन्य दुकानदारों को भी प्रेरणा लेने के लिए अपील की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी
एवं दल के द्वारा रणविजय चौक, चौपाटी बालक स्कूल से गांधी चौक संजय मार्केट, के सभी दुकानदारों से मिलकर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सहयोग करने , दुकान में डस्टबिन रखने, सडक़ में कचरा न फेकने तथा दुकान से सडक़ को
अवरूद्ध न करने की समझाइश दी गई। कार्यवाही के दौरान जिन दुकानदारों से अमानक स्तर की प्रतिबंधित
पोलीथीन पाई गई उन्हें दल द्वारा जप्त किया गया इस दौरान 1650 रुपए के चलान लिया गया। इस दौरान
स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे, सा. रा. नि. श्री प्रदीप द्विवेदी, जतेंद्र तिवारी, विनोद सोनी, श्री अखिलेश सिंह,
निशांत मिश्रा संदीप सोंधिया, हेमलाल उपस्थित रहे।