खबर का असर: हाल ए हलचल न्यूज की खबर के बाद जागा रेल प्रशासन, चार महीने से अंधेरे में डूबे गौरेला रेलवे अंडरपास की लाइटें हुईं रोशन

0

स्ट्रीट लाइट चालू करने के लिए रेलवे को सहयोग देने हेतु नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों को भेजा गया था।

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला के पुराने रेलवे अंडरपास में पिछले करीब चार महीने से बंद पड़ी लाइटों को लेकर हाल ए हलचल न्यूज नेटवर्क के द्वारा इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद अब अंडरपास में लाइटें जलने लगी हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

 

गौरतलब है कि गौरेला से अमरकंटक मार्ग पर स्थित पुराने रेलवे अंडरपास में लंबे समय से अंधेरा पसरा हुआ था। रात के समय अंडरपास से गुजरना वाहन चालकों और दोपहिया सवारों के लिए जोखिम भरा हो गया था। इस गंभीर समस्या को लेकर हाल ए हलचल न्यूज नेटवर्क छत्तीसगढ़ ने मामले को प्रमुखता से उठाते हुए रेल प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था।

 

“जागो रेल प्रशासन, जागो! चार महीने से अंधेरे में डूबा गौरेला का रेलवे अंडरपास, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है रेल प्रशासन?” शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद अब अंडरपास की प्रकाश व्यवस्था बहाल हो गई है।

 

रेल प्रशासन ने सजगता दिखाई 

 

रेल प्रशासन के बिजली विभाग के हेमंत जी द्वारा गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे से सहयोग मांगा उन्होंने बताया कि रेलवे में बिजली स्टाफ की व्यस्तता है जिस कारण नगरपालिका अपने विद्युत कर्मियों को भेज देवें।जिस नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा त्वरित सभी विद्युत कर्मियों को रेल प्रशासन की मदद के लिए भेजा गया।

जहां रेलवे विद्युत अधिकारी स्वयं खड़े होकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को पुनः चालू कराया गया।

 

अब सामने आई तस्वीरों में अंडरपास की लाइटें जलती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे लंबे समय से बनी समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई हुई है और स्थानीय लोगों को राहत मिली है।

 

जनहित के मुद्दे उठाने का दिखा असर

 

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित किया है कि जनसमस्याओं को जिम्मेदारी के साथ उठाकर संबंधित विभागों तक आम जनता की आवाज पहुंचाई जा सकती है। हालांकि अब जरूरी है कि रेलवे प्रशासन अंडरपास की प्रकाश व्यवस्था नियमित रूप से चालू रखे, ताकि भविष्य में दोबारा अंधेरे की समस्या उत्पन्न न हो।

 

हाल ए हलचल न्यूज नेटवर्क द्वारा उठाए गए इस जनहित के मुद्दे के बाद अंडरपास में रोशनी लौटने से स्थानीय लोगों में संतोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed