गुंडागर्दी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
शहडोल।धनपुरी नगर में पुलिस की सख्ती की वजह से गुंडे मवाली अपराधी भूखमरी का शिकार हो रहे हैं और अपनी भूख मिटाने के लिए भी अब उन्हें गुंडागर्दी करनी पड़ रही है लेकिन धनपुरी पुलिस ने बिरयानी खाने के लिए गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब शायद जेल में इन्हें बिरयानी तो नहीं लेकिन पुलिस की विशेष खातिरदारी जरूर मिलने वाली है फरियादी शिवा उर्फ छोटू पासी ने धनपुरी थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि 8 मई को रात्रि लगभग 12 बजे मीट मार्केट के पास धनपुरी में मोहम्मद ताजिम रोहित रजक अमित कुमार पासी मोहम्मद रमजान उर्फ फरीद द्वारा मुझसे बिरयानी खाने के लिए 1000 रुपयों की मांग करते हुए मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई आरोपियों के खिलाफ धनपुरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 180/23 धारा 294, 323 ,327, 324, 506 के तहत मुकदमा कायम किया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धनपुरी के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी गण मोहम्मद ताजिम रोहित रजक अमित कुमार पासी मोहम्मद रमजान उर्फ फरीद को गिरफ्तार किया और न्यायालय पेश किया जहां से माननीय न्यायालय के द्वारा सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया बिरयानी खाने के लिए गुंडागर्दी करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी धनपुरी संजय जायसवाल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार राजा भैया बागरी राजेंद्र तिवारी प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह गजेंद्र सिंह आरक्षक अमित तिवारी राम जी गौतम अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।