जिलाध्यक्ष के भाषण पर विधायक को आ रही नींद
बूथ विजय संकल्प अभियान
शहडोल।धनपुरी तस्वीरें सब कुछ खुद बयान करती है मंगलवार को भाजपा मंडल धनपुरी के द्वारा कोयलांचल क्षेत्र के सांस्कृतिक मंच धनपुरी नंबर 3 में बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह विधायक मनीषा सिंह नगर पालिका धनपुरी की अध्यक्ष रविंद्र कौर छाबड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी जिला महामंत्री दीपक शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष लोहानी दौलत मनवानी भाजपा मंडल महामंत्री अनिल जयसवाल प्रमुख रूप से मंचासीन रहे इस कार्यक्रम को लेकर नगर में भाजपा कार्यकर्ता तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं कार्यकर्ताओं के द्वारा चर्चा की जा रही है कि मंडल के द्वारा कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपेक्षा की गई और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में ना बुलाए जाने से अब नाराज भी हो रहे हैं कार्यक्रम को लेकर ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि कार्यक्रम का समय शाम 4 बजे निर्धारित किया गया था कर्मठ कार्यकर्ता शाम 4 बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे लेकिन उनकी संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती थी आसपास के जिन लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था वह इंतजार करते करते थक गए थे और बारी-बारी से वहां से निकल गए थे शाम 7 बजे के बाद कार्यक्रम में विधायक मनीषा सिंह पहुंची और उनके आने के बाद जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम में आए स्वागत की औपचारिकता के बाद बूथ विजय संकल्प को लेकर अपने अपने वक्तव्य नेताओं के द्वारा मंच से दिए गए तस्वीरें सारी हकीकत खुद-ब-खुद बयान कर देती हैं इस तस्वीर में आप देख सकते हैं किस प्रकार से जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के भाषण के दौरान विधायक को नींद आ रही है और इस तस्वीर को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि बूथ विजय संकल्प का नारा देने वाले जब खुद नींद में डूबे हैं तो भला कार्यकर्ता ऐसे में कितनी मेहनत करेंगे और चुनाव जीतने का सपना देखना ऐसे में कितना सही रहेगा फिलहाल इस कार्यक्रम को लेकर धनपुरी मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है वरिष्ठो का अपमान आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए मुसीबत खड़ी करने वाला है ऐसी चर्चा भी नगर के भाजपा कार्यकर्ता अब खुलेआम करने लगे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुश्किल से 40 से 50 की संख्या में लोग मौजूद थे और उन्हें भी यह कहकर लाने की कोशिश की गई थी कि लाडली बहना योजना की राशि मिलने वाली है कार्यक्रम में लोगों की कम उपस्थिति इस बात को दर्शाती है की मंडल महज औपचारिकता पूरी करने की रणनीति के साथ कार्यक्रम आयोजित कर बूथ विजय संकल्प अभियान को ठेंगा दिखाने की कोशिश कर रहा है।