कुटिल राजनीति में माहिर पंचायत सचिव

0

जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

शहडोल। जनपद सदस्य लक्ष्मण गुप्ता, उपसरपंच कल्याणपुर सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कल्याणपुर सचिव को हटाने की मांग की, ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत कल्याणपुर में पदस्थ सचिव नीलम मिश्रा का घर ग्राम पंचायत कल्याणपुर में ही होने के कारण वह पंचायत के कार्यों में रुचि न लेकर घर में रहती है, शासन की जन हितकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों न देकर अपात्रो को देती है, पात्र हितग्राहियों को बहाना बनाकर वंचित रखती है, ग्राम के प्रतिनिधि और जनता के बीच आये दिन विवाद करवाती है, कर्मचारी होकर कुटिल राजनीति करती है, ग्राम के निर्माण कार्य शहर में ठेकेदारों द्वारा कमीशन लेकर करवाती है, ग्राम की स्ट्रीट लाइट सालो से खराब पड़ी है, शिकायत करने पर भी आज तक बंद पड़ी है, नल-जल योजना की मोटर खराब होने के कारण महीनों बैगा बाहुल्य ग्राम विचारपुर जल संकट से जुझता रहा और सचिव द्वारा पूर्व में ही फर्जी बिल मोटर का लगाकर राशि आहरण करने का प्रयास किया गया, बिल जो जनपद में लगा है, उसकी तारीख से इस भ्रष्टाचार का खुलासा हो जाएगा कि मोटर जलने से पहले ही बिल लग चुका था, ग्रामीणों ने जब आंदोलन की धमकी दी कि पम्प जल गया है, पानी-पानी को हम तरस रहे है तो कल 15 मई को पम्प लगा, जबकि जला 4 मई को अब सचिव ही बताये की उसे स्वप्न आया था कि वह मार्च माह में ही पम्प जलने का व नया पम्प खरीदने का फर्जी प्रस्ताव लगाकर पम्प क्रय का बिल लगा दी, पम्प का बिल फर्जी ही है, पम्प का सीरियल नम्बर बिल का और लगे पम्प का सीरियल नम्बर जांच करने से सिद्ध हो जाएगा। इनके कर्मकांड बहुत से है जो निष्पक्ष जांच में सामने आ जाएंगे इन्हें तत्काल अन्यत्र भेज दिया जाये। हालाकि चर्चा यह भी है कि पूर्व में उक्त महिला सचिव जहां पदस्थ थी, वहां भी कई प्रकार के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है, इन सब के साथ उक्त पंचायत में लगे बिलों और निर्माण कार्याे का मूल्यांकन हो जाये तो, पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार से पर्दा उठ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed