खबर का असरः रेलवे कर्मचारी हुआ निलंबित

0

शहडोल। जिले के अमलाई रेलवे स्टेशन की दुर्दशा एवं बदतर होते हालातों को रेलवे प्रशासन ने संज्ञान में लिया है, रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी रिजर्वेशन कराने आ रहे उपभोक्ताओं से 100…. 50…. 10 रूपये 20 मांगते के मामले में टिकट काउंटर पर पदस्थ कर्मचारी को निलंबित किया गया है, शुक्रवार को अमलाई रेलवे स्टेशन संदीप नामक कर्मचारी का एक वीडियो भी हाल ए हलचल की टीम को मिला, जिसके बाद हाल ए हलचल द्वारा प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया, उक्त वीडियो में संदीप यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि हमने तो कुछ पैसे मांगे थे। आखिर रेलवे प्रबंधन के द्वारा इन्हें हर माह दिए जाने वाला भारी भरकम वेतन क्यों दिया जाता है…? क्या रेलवे के स्थानीय प्रबंधन से लेकर शहडोल और बिलासपुर जोन में बैठे कर्मचारियों अधिकारियों ने इस तरह की खुली छूट दे रखी है…..? कि वह खुलेआम रिश्वत ले…..??? मनमानी कर सके…???? पूर्व में भी अमलाई रेलवे टिकट काउंटरों पर रिजर्वेशन करने वाले कर्मचारियों के ऊपर उन पर निगरानी रखने वाले अधिकारी से भी मौखिक तौर पर शिकायत की गई थी, शुक्रवार को वीडियो में संदीप नामक कर्मचारी खुले आम लोगों से रिश्वत मांगता नजर आ रहा था और प्रतिदिन टिकट काउंटर खुलते ही दो से तीन हजार खुलेआम रिश्वत लेकर घर लौटने की चर्चा वरिष्ठ कार्यालय तक पहुंची, जिसके बाद रेल प्रबंधन ने उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *