जिला शिक्षा अधिकारी ने किया तीन विकासखंड के स्कूलों का सघन निरीक्षण साथ ही उल्लास साक्षरता महापरीक्षा और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने आज जिले के तीनों विकासखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने आज गौरेला विकासखंड के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुर, मिडिल स्कूल सारबहरा, पेंड्रा विकासखंड के प्राथमिक व मिडिल स्कूल अड़भार, तथा मिडिल स्कूल कुकड़ई में आयोजित संकुल स्तरीय बैठक में शामिल होकर उल्लास साक्षरता महापरीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे मरवाही विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक शालाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला मझगवां का निरीक्षण किया गया जहां पर प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा शिक्षिका के मार्गदर्शन में टीवी के माध्यम से चित्रकारी कराते मिले, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षिका की तारीफ की गई और आगे भी ऐसे कार्य करते रहने की बात कही।

 

इसके बाद उन्होंने मिडिल स्कूल अंडी एवं हाई स्कूल अंडी का निरीक्षण किया जहां पर कई सारी खामियां मिली, जिस पर उन्होंने प्राचार्य को जमकर फटकार लगाई और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान कई जगह खामियां पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने और कई स्कूल प्रमुखों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

 

*निरीक्षण के दौरान बीईओ उपेंद्र सिंह, उल्लास के नोडल अधिकारी मुकेश कोरी एवं आलोक शुक्ला मौजूद रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed