टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ की कार्यकारिणी का गठन, भागीरथी कैवर्त बनाए गए जिलाध्यक्ष
GPM: आज दिनाँक 19/09/2026 को टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ की जिलास्तरीय बैठक राठौर क्षत्रिय समाज भवन में संपन्न हुई एवं सर्वसम्मति से भागीरथी कैवर्त को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ ही पेण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व दयाराम भानू को, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व श्रीमती लक्ष्मी यादव को और मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व अमित राय को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष भागीरथी कैवर्त ने बताया कि टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ प्रदेश के समस्त शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करने हेतु बनाया गया है एवं टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षकों के अधिकारों की प्राप्ति के लिए संकल्पित है। संगठन की प्रमुख माँग राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पदोन्नति में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लागू कराना है ताकि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की शासन की महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सके।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष भागीरथी कैवर्त, जिला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव, जिला सचिव हेमन्त कुमार राठौर, जिला कोषाध्यक्ष लेखा सिंह पेन्द्रो, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला श्रीमती लक्ष्मी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पेण्ड्रा दयाराम भानू, ब्लॉक अध्यक्ष मरवाही अमित राय, उमेश कुशवाहा, ओमकुमारी पोट्टाम, चुन्नीलाल रघुवंश, देवेन्द्र प्रताप सिंह कँवर आदि शिक्षक साथी सम्मिलित थे।
