सामुदायिक स्वास्थ्य केंद की स्थिति दयनीय

0

                           स्वयं से वाहन करके लाए जा रहे हैं पोस्टमार्टम के लिए शव

आशीष कचरे 9406677672
मानपुर। जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्हौड़ में शिवदास पिता बहोरी कोल उम्र 28 वर्ष की अज्ञात वाहन
से एक्सीडेंट होना बताया गया है, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं जिस की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, आनन-
फानन में शव को निजी वाहन करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया, जिसकी सूचना मानपुर पुलिस
को दे दी गई थी। मानपुर पुलिस ने जरूरी कार्यवाही कर पीएम के लिए दे दिया गया। तत्पश्चात पीएम की कार्यवाही
कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। तत्पश्चात कांग्रेश की जनपद सदस्य एवं मानपुर विधानसभा की दावेदारी
कर रही रोशनी सिंह ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मानपुर की व्यवस्था लचर है, यहां कोई किसी तरह की
कोई व्यवस्था नहीं है और ना ही मरीज को कोई देखने वाला है, गुरूवार को घटना हुई थी जिसमें दो शव सामुदायिक
स्वास्थ्य मानपुर आए थे लेकिन देखने वाला कोई नहीं है, रोशनी सिंह का कहना है कि हम प्रशासन से मांग करते हैं
कि मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में शव वाहन की व्यवस्था कराई जाए, ताकि इस क्षेत्र के व्यक्ति और लोग परेशान
ना हो, क्षेत्र की जनता मानपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में डॉक्टर से लेकर वार्ड बॉय की व्यवस्था तक में परेशान है।
मजिले में बैठे आला अधिकारियों से एवं कलेक्टर डॉ. कृष्णदेव त्रिपाठी से मांग करती है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
में तत्काल शव वाहन की व्यवस्था की जाए जिससे ग्रामीण जनता परेशान ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *