आश्वासन के बाद फिर 10 दिन के लिए टला शराब दुकान के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना
ब्यौहारी। मंडलम कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा आज विधायक कार्यालय का घेराव होना था किंतु एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे व आपकारी डीओ, एडिशनल एसपी एवम टीआई ब्यौहारी ने 10 दिन का समय मांगा है जिसमें उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि 10 दिन में शराब की दुकान किसी अन्य जगह स्थानांतरित कर दी जाएगी इसी आश्वासन के साथ 10 दिन के लिए मंडलम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी पिंटू द्वारा अपना धरना 10 दिन के लिए स्थगित किया है अगर 10 दिन के बाद भी शराब की दुकान किसी अन्य जगह स्थानांतरित नहीं हुई तो जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडलम कांग्रेस कमेटी सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी आज के आंदोलन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह जी उपस्थित रहे जनपद अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद ताम्रकार जी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जरीना खान राजा नामदेव हीरामणि हरिशंकर लाला संतोष राजेश नामदेव गुलजारीलाल नामदेव सभी महिलाएं व कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता थाने में उपस्थित रहे उपस्थित रहे