विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

0

जयसिंहनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम संपन्न किया कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे एसडीओ फॉरेस्ट मुकुल सिंह ने वन्यजीवों एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए उपस्थित वन कर्मियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण पांडेय ने कहा, कि पर्यावरण की सुरक्षा वन्यजीवों एवं वृक्षों को सुरक्षित कर ही किया जा सकता है, क्योंकि वन्यजीव और वृक्ष मानवीय जीवन के विविध आयामों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं एवं यह पर्यावरण के अभिन्न व अतिमहत्वपूर्ण अंग भी हैं, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसका सीधा लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है, इसी प्रकार उज्ज्वला योजना के द्वारा देश की सम्मानित नारियाँ रसोई के धुएँ से तो मुक्त हुई ही हैं, साथ ही लकड़ियों के लिए वन में जो पेड़ काटे जाते थे, ऐसी समस्या भी समाप्त करने का व पर्यावरण के आधार वृक्षों को संरक्षित करने का कार्य भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने किया है। उक्त कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेंजर अमझोर, डिप्टी रेंजर एवं वनकर्मी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *