जिला पंचायत सीईओ के मंशा पर पानी फेर रहा एसडीओ

0

Shrisitaram patel -9977922638

जिला पंचायत सीईओ के मंशा पर पानी फेर रहा एसडीओ

जनपद पंचायत जैतहरी और पुष्पराजगढ में चल रहा मनमाना कार्य

तकनीकी स्वीकृति के नाम पर एसडीओ खेल रहे कमीशन का खेल

हितग्राही मूलक योजनाओं में जांच की आवश्यकता

जिपं सीईओ अभय सिंह ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा कार्य व्यवस्था का सुदृढ करने के लिए नित नये आदेश जारी करते है, लेकिन जनपद में बैठे लापरवाह अधिकारी इनके आदेशो को रद्दी की टोकरी में डाल दे रहे है, तभी अमर सायराम तथा अवधेश ङ्क्षसह जैसे एसडीओ हितग्राही मूलक योजनाओं में तकनीकी स्वीकृति के नाम पर कमीशन की भेंट को बंदरबांट कर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है।

अनूपपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया अपने कर्तव्यों के प्रति दायित्व रखते हुए गुणवत्तायुक्त कार्यो केे लिए पहचाने जाते है। शासन की तमाम हितग्राही मूलक योजनाए प्रभावित न हो इसके लिए समय-समय पर कर्मचारियों को समझाईश के साथ पंचायत भ्रमण में स्वयं निकल जाते है, हितग्राहियों की समस्याओ को सुनकर निदान करना उनके विवेक में शामिल है। लेकिन जिला पंचायत सीईओ के मंशा पर पानी फेरने वाले जनपद पंचायत जैतहरी में बैठे जिम्मेदार आज भी पंचायतों हुए कार्यो में लापरवाही बरत रहे है। मोटी कमीशन के फेर में एसडीओ और इंजीनियर उनके कर्तव्यों पानी फेर रहे है।

तकनीकी स्वीकृति के नाम पर कमीशन

जनपद पंचा यत जैतहरी में पदस्थ सहायक यंत्री अमर सायराम के द्वारा तकनीकी स्वीकृति के नाम पर कमीशन का खेल खेला जा रहा है, हालांकि इसमें अप्रत्यक्ष रूप से जनपद सीईओ का भी अभयदान प्राप्त है, लेकिन जुगाड के सिस्टम में बैठे बीएम मिश्रा खुद ही मजबूर दिखाई दे रहे है। यही कारण है कि ग्राम पंचायतवार सचिवों से स्वीकृति के नाम पर कमीशन मांगने कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। यही हाल पुष्पराजगढ में पदस्थ सहायक यंत्री अवधेश तिवारी का है, जहां चयनित ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए सचिव पर दवाब बनाया जाता है और चहेतो ठेकेदार के नाम पर कमीशन का खेल खेला जा रहा है।

निर्माण कार्यो में हो रहा भ्रष्टाचार

इंजीनियर अरविंद उइके और सहायक यंत्री अमर सायराम को जब से जैतहरी जनपद का प्रभार मिला है, तब से निर्माण कार्यो में भारी अनियमितता और कमीशन खोरी दी जा रही है। इसके पूर्व में भी ग्रामीणों के द्वारा इनके निर्माण संबंधी शिकायते की जा रही है, लेकिन अभी तक इनके ऊपर व इनके निर्माण स्थल की जांच नही कराई गई है। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोष बढते जा रहा है। अनेक निर्माण कार्य वर्तमान भी इसकी हकीकत भी बयां कर रहे है।

…तो क्या कमीशन के लिए हो रहा अनुमोदन

जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश में तकनीकी स्वीकृति/सामग्री भुगतान करने के पूर्व अधोहस्ताक्षरी से अनुमोदन/अनुशंसा कराया जाना अनिवार्य किया गया था, लेकिन जनपद पंचायत जैतहरी के सहायक यंत्री अमर सायराम तथा पुष्पराजगढ के सहायक यंत्री अवधेश सिंह तिवारी के द्वारा अपने ही अधिकारी के आदेश को दरकिनार कर मनमाना कार्य करने में आमादा है। पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्य में मोटी कमीशन लेकर घटिया स्तर के निर्माण की तकनीकी स्वीकृति दी जा रही है साथ ही जनपद के अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर सामग्री व मजदूरी भुगतान ही अपने चहेतो के अनुरूप किया जा रहा है। या फिर जिला पंचायत में बैठे अधिकारियों के द्वारा सिर्फ कमीशन के लिए अनुमोदन लेने का स्वांग रचा जा रहा है।

उपयंत्री दे रहा भ्रष्टाचार की छूट

ेेइन दिनों विभिन्न ग्राम पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्यो में बतौर उपयंत्री जिम्मेदारी संभाल रहे अरविंद उइके भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रहे है, तभी तो लाखो के निर्माण में स्टीमेट के विपरीत कर कार्य करत हुए योजनाओं में पलीता लगाया जा रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत पगना के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से शिकायत करते हुए पंचायत में हो रहे बांउड्रीबाल निर्माण की जांच की मांग की है। गौरतलब हो कि लगभग 15 लाख की स्वीकृति बांउड्रीबाल की गुणवत्ता देखा जाये तो महज मिट्टी से निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है यही नही बीम ऐसे राज मित्री से निर्माण कराया गया है, जिससे शायद कुछ पता ही नही हो। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यो की जांच की मांग की है।

इनका कहना है

सरपंच, सचिव के द्वारा कार्य कराया गया था, जिसे तोडकर फिर से बनाने के निर्देश दिये गये थे, हम भी निरीक्षण के लिए बीच-बीच में जाते रहते है।

अरविंद उइके, उपयंत्री

जनपद पंचायत जैतहरी

*********************************

ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद मैं निर्माण स्थल पहुंचा था, जहां अनीयमितता देखी गई थी, जिसे अधिकारियों से चर्चा कर जांच कराते हुए गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य कराये जाने के लिए कहा गया है।

राजीव सिंह, अध्यक्ष

जनपद पंचायत जैतहरी

*********************

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed