
शहडोल।भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी ने रविवार की रात साेशल मीडिया पर इस्तीफे का ऐलान कर दिया। और सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं आशीष तिवारी भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं, मेरा आप सभी दोनों जिला अध्यक्षों से निवेदन है कि मेरा नगर अध्यक्ष से मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए मैं नगर अध्यक्ष के लायक नहीं हूं और यह मैं निर्णय स्वयं पर ले रहा हूँ।