गांधी मार्केट नमक गोदाम के पास में दो गुटों में विवाद, फायरिंग सहित बमबाजी का आरोप
गांधी मार्केट नमक गोदाम के पास में दो गुटों में विवाद, फायरिंग सहित बमबाजी का आरोप

कटनी ॥ माधवनगर थाना अन्तर्गत गांधी मार्केट में नमक गोदाम के पास दो गुटों में बड़ा विवाद सामने आया है जिसमे चाकू के हमले में तीन लोग घायल हो गए । इसमें राकेश, बब्बू और कल्लू शामिल हैं। घायलाें को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहॉ पर सभी का उपचार जारी है वही पुलिस नें शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी है । पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। विवाद में तीन लोग घायल हो गए। इनमें राकेश वंशकार, कल्लू वंशकार, बब्बू वंशकार को चोट आई है। धर्मेंद्र वंशकार आकाश वंशकार, साहिल वंशकार, मोहित वंशकार पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी गई है ।