बम्हनी पंचायत में भ्रष्टाचार की जय

0

सरपंच ने सचिव पर लगाये धमकाने के आरोप

सचिव रिश्तेदार के नाम पर लगा रहे टिन नंबर पर बिल

(Anil Tiwari+70003 62359)
अनूपपुर। प्रशासन के नियम को दरकिनार करके अपने मनमानी ढंग से पंचायत चला रहे हैं, पंचायत सचिव रिश्तेदारों के नाम पर बिल लगाये जा रहे है, हर निर्माण कार्याे में सचिव अपने रिश्तेदार के नाम पर बिल भुगतान कर रहे हैं, पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल के करीबी नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय उर्फ बबलू के भाई होने के चलते सचिव सरपंच पर दबाव बनाकर नियम विरूद्ध बिलों के भुगतान हो रहे हैं, मजे की बात तो यह है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जानकारी होने के बावजूद सचिव का सहयोग किया जा रहा है, लेकिन जिले में बैठे अधिकारियो ने भी इस मामले से किनारा किये हुए है।
यह है मामला
पुष्पराजगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत बम्हनी में रिश्तेदारों के नाम पर बिल लगाने का खेल चल रहा है, लगातार सचिव की भाभी मेसर्स सुधा पाण्डेय की फर्म को भुगतान नियम विरूद्ध किये जा रहे हैं, इस मामले सचिव द्वारा भाई की नेतागिरी का फायदा उठाकर आदिवासी सरपंच पर दबाव बनाकर खाली बिलों पर हस्ताक्षर करवा कर रख लिया गया है, साथ ही सरपंच को कहा गया कि पूर्व में हुए कामों के बिल पास करने है, मजे की बात तो यह है कि वर्ष 2022 में टिन नंबर पर भुगतान किया गया है, सबसे चौकाने वाला पहलू तो यह है कि बिल में यह तक उल्लेख नहीं है कि खरीदी क्या की गई और 70 हजार का बिल पास हो गया।
टिन नंबर पर हुए भुगतान
बीते वर्षाे के दौरान पंचायतों में लगे और भुगतान लिए हुए बिलों पर नजर डाले तो फर्म संचालक ने इस दौरान ईंट, रेत, गिट्टी, मुरूम, दरवाजा, लोहा, पेन्ट से लेकर हर ऐसी वस्तुओं के बिल बम्हनी पंचायत में लगाये गये, जिससे शासकीय राशि आहरित हो सकती थी, यह अलग जांच का विषय है कि बेची गई सामग्री मेसर्स सुधा पाण्डेय की फर्म ने कहां से खरीदी की, सरपंच ने आरोप लगाया कि सचिव द्वारा पंचायत में मनमानी की जाती है और अपनी जनपद से लेकर जिले तक की पहुंच बताकर धमकाया जाता है, बिलो में शासन को मिलने वाली टैक्स व जीएसटी तक के जिक्र तक नहीं किया।
कायदों की उड़ी धज्जियां
राज्य शासन के नए प्रावधान के तहत सरपंच-सचिव अपनी पुत्री, पुत्र, भतीजा, भतीजी, भाई, भाभी, साली व रिश्तेदारों की सप्लायर फर्मों के नाम भुगतान नहीं कर सकते, लेकिन पुष्पराजगढ़ जनपद क्षेत्र में यह कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नवंबर 2015 से पहले पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में किए जाने वाले निर्माण कार्य का भुगतान सरपंच-सचिव चेक के माध्यम से सप्लायर फर्म को किया करते थे। सरपंच-सचिव ने इस प्रावधान का लाभ उठाते हुए अपने पुत्र, पुत्री, भाई, भाभी व अन्य संबंधियों के नाम फर्में बनाकर सरकारी भुगतान हड़पना शुरू कर दिया। लेकिन यह मामला संज्ञान में आते ही राज्य शासन ने प्रावधान में बदलाव कर दिया। जिसके तहत सरपंच-सचिव एवं रोजगार सहायक के रिश्तेदार को मनरेगा व पंचपरमेश्वर योजना के तहत भुगतान नहीं हो सकता है। इस पर लगाम करने के लिए लिए राज्य शासन ने प्रदेश के प्रत्येक जनपद सीईओ को निर्देश भी जारी किए, लेकिन पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में शासन के नियमों को ताक पर रखकर बम्हनी सचिव जय प्रकाश पाण्डेय द्वारा अपनी भाभी की फर्म मेसर्स सुधा पाण्डेय के नाम पर भुगतान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।