पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार में दिखेगा अमरकंटक,जीपीएम जिले की गौरवगाथा अंकित होगी।
GPM -दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर डिविजन के जीएम ने किया पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन का दौरा,रेल सलाहकार समिति और स्थानीय नागरिकों ने मांगो को लेकर दिया ज्ञापन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के जीएम (महाप्रबंधक) तरुण प्रकाश ने पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया वही नए प्रस्तावित कार्यों को लेकर पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन और स्टेशन के बाहर आला अधिकारियों के साथ अवलोकन किया। इसके पूर्व जीएम बिलासपुर से पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन के मध्य चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर संतुष्ट नजर आए वही पेंड्रारोड से गेवरारोड तक नई बन रही रही रेल लाइन को तय समय सीमा में चालू किया जाये इसके लिए आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जीएम के साथ बिलासपुर DRM राजमल खोईवाल सहित मंडल के अधिकारियों की मौजूदगी रही। अमृत भारत योजना के तहत पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है,इस योजना के तहत पेंड्रारोड स्टेशन को विकसित किया जा रहा है, वही GM बिलासपुर से पेंड्रारोड स्टेशन के बीच चल रहे निर्माण कार्यों और तीसरी रेल लाइन की प्रगति की भी समीक्षा की।
जीएम के दौरे को लेकर पेंड्रारोड रेल सलाहकार समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने स्थानीय पेंड्रारोड रेल्वे की समस्याओं को लेकर जीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सबसे प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज जिसमें संतरागाछी-कमलापति हमसफर एक्सप्रेस,जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव,भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस और अम्बिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस को नागपुर तक बढ़ाये जाने की मांग की गई,वही शाम को बिलासपुर तक मेमू की मांग,गोरखपुर रेल्वे फाटक में ओवरब्रिज अंडर ब्रिज की मांग,रेल्वे स्टेशन से वार्ड नं 02 सामतपुर तक जाने के लिए ब्रिज,मेन गेट पर स्थानीय संस्कृति की झलक जिसमें कबीरदास जी,कविगुरु राबिंन्द्रनाथ टैगोर और प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र द्वार जैसी विभूतियों का आगमन हो चुका है इनकी गाथा अंकित का प्रस्ताव,अमरकंटक जाने के लिए परिक्रमा वासियों के लिए रैन बसेरा का निर्माण,आरक्षण में ऑफलाइन भुगतान संबंधित ज्ञापन सौंपे गए।

इन सभी मांगो पर जीएम ने सहमति जताते हुए सभी मांगों को पूरा किये जाने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने *पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन के लिए बड़ी सौगात* देते हुए बताया कि पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन में FOB (फुट ओवर ब्रिज विथ लिफ्ट) का निर्माण किया जाना है .पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन के गेट पर दिखाई देगी स्थानीय संस्कृति की झलक,अमरकंटक से मिलता जुलता दिखाई देगा स्टेशन का स्वरूप आदि मांगो को तत्काल पूरा किये जाने का आश्वासन दिया।