जिले में 2 अक्टूबर से प्रारंभ होगा “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान कलेक्टर ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

जिले में 2 अक्टूबर से प्रारंभ होगा “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान कलेक्टर ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कटनी।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप जिले के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से जिले में 2 अक्टूबर से “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” प्रारंभ किया जायेगा। इसके गांव-गांव तक व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर निगमायुक्त तपस्या परिहार भी मौजूद रहीं। कलेक्टर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गाँव-गाँव पशुपालकों से व्यक्तिश: सम्पर्क किया जायेगा और उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किये जाने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। अभियान 3 चरणों में चलाया जायेगा। इसकी शुरूआत 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं से की जायेगी। अभियान 9 अक्टूबर तक चलेगा। ग्रामीणों को सहज सूचना की दृष्टि से गाँवों में मुनादी पिटवाकर भी इसकी जानकारी दी जायेगी। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास डा आर के सोनी ने बताया गया कि अभियान में 10 या 10 से अधिक गौ-वंश रखने वाले पशुपालकों से व्यक्तिश: सम्पर्क किया जायेगा। अभियान के द्वितीय चरण में 5 या अधिक गौ-वंश रखने वाले पशुपालकों और तीसरे चरण में 5 या कम गौ-वंश रखने वाले पशुपालकों से सम्पर्क किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी एवं मैत्री द्वारा पशुपालकों से गृह भेंट की जायेगी और उन्हें पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के संबंध में जागरूक किया जायेगा। साथ ही पशुओं में टैग लगाने संबंधी जानकारी भी एकत्र की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!