NH-43 पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,की खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 3 घायल

0

NH-43 पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,की खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 3 घायल
कटनी।। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैगवां ग्राम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सोमवार की शाम हादसों का दौर रहा। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे को देखने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दो महिलाओं चालक को गंभीर रूप से घायल हो गए।​अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
​मिली जानकारी के अनुसार, सोनारी ग्राम निवासी मूरत महोबिया (38 वर्ष) अपने साथी रामदयाल निवासी ग्राम करौंदी के साथ मोटरसाइकिल से कटनी से अपने घर बिजौरी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नैगवां ग्राम के समीप एनएच-43 पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मूरत महोबिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी रामदयाल को गंभीर चोटें आईं।
​सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच कटनी की ओर से उमरिया जा रही एक स्कॉर्पियो कार चालक गाडी खड़ा कर हादसे को देख रहा था। तभी कटनी की ओर से उमरिया की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक HR47D3958 ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
​इस दूसरे हादसे में स्कॉर्पियो सवार महिला निर्मला सिंह, धापल सिंह और चालक गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
1 किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
​लगातार हुए दो हादसों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं,लगभग 1 किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात को पुन बहाल कराया गया। पुलिस अब फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!