आम जनता को राहत देने में नाकाम रहा बजट– शशांक गुप्ता

0

आम जनता को राहत देने में नाकाम रहा बजट– शशांक गुप्ता
कटनी।। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता गोलू ने बजट को निराशाजनक और आम जनता की उम्मीदों से परे बताया है।
शशांक गुप्ता ने कहा कि यह बजट अदृश्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाला प्रतीत होता है, जो आम जनता की समझ और ज़रूरतों से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह याद रखना चाहिए कि देश केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से चलता है।
उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता को ऐसे बजट की आवश्यकता थी जो फाइलों में सीमित न रहकर घर-घर राहत लेकर आए, लेकिन पेश किए गए बजट में बढ़ती महंगाई और घटती रोजगार संभावनाओं को लेकर कोई ठोस समाधान नजर नहीं आता।
शशांक गुप्ता ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी के गंभीर संकट और लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में सरकार द्वारा रोजगार सृजन और महंगाई नियंत्रण की दिशा में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में यह बजट आम जनता को महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने में पूरी तरह असफल साबित होगा।
उन्होंने कहा कि जनता को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बजट उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। इसी कारण इसे निराशाजनक बजट कहा जाना पूरी तरह उचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed