महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की जनसुनवाई में उठीं नागरिक समस्याएँ, त्वरित व पारदर्शी निराकरण पर दिया गया जोर कटनी।।

0

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की जनसुनवाई में उठीं नागरिक समस्याएँ, त्वरित व पारदर्शी निराकरण पर दिया गया जोर
कटनी।। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अभिनव पहल के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली, जिसमें महापौर स्वयं उपस्थित रहीं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने सड़क, सफाई, जलापूर्ति, खाद्य पर्ची, अतिक्रमण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नाली-नालों की समस्या सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कुल 18 आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर श्रीमती सूरी ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। जिन मामलों में त्वरित समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। महापौर ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने भी जानकारी दी कि आगामी मंगलवारों को निर्धारित समय पर जनसुनवाई जारी रहेगी, जिससे शहरवासियों की समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed