जांच ने बदली तस्वीर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गैंगरेप की पुष्टि नहीं, एक आरोपी हिरासत में

0

जांच ने बदली तस्वीर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गैंगरेप की पुष्टि नहीं, एक आरोपी हिरासत में
कटनी।। नगर को झकझोर देने वाले नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर जिस घटना को सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के रूप में देखा जा रहा था, अब तकनीकी साक्ष्यों, काउंसलिंग और विस्तृत पूछताछ के बाद गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म उसके एक परिचित मित्र द्वारा किया गया था। 02 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय में नाबालिग की डिलीवरी के बाद महिला थाना एवं बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा संयुक्त काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग और पूछताछ के दौरान पीड़िता ने स्पष्ट रूप से बताया कि उसके साथ यह कृत्य एक ही व्यक्ति द्वारा किया गया। पुलिस द्वारा जुटाए गए तकनीकी साक्ष्य, परिस्थितिजन्य तथ्य एवं बयान भी इसी ओर संकेत करते हैं। इसके आधार पर थाना एन.के.जे. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष, संवेदनशील और तथ्यपरक जांच की गई है, ताकि पीड़िता को न्याय मिले और किसी निर्दोष को अनावश्यक रूप से आरोपित न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed