लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर हंगामा, युवा कांग्रेस का पुतला दहन प्रदर्शन

0
(घनश्याम सिंह)
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कार्यकर्ताओं ने संजय चौक, गौरेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर आयोजित किया गया।

पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि एआई समिट के दौरान किए गए प्रतीकात्मक विरोध के बाद देशभर में युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है।
जिला अध्यक्ष अमन शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अहिंसात्मक तरीके से विरोध का रास्ता अपनाया है और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखी है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और गिरफ्तारी वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में जिला महासचिव रवि राय, अमित पाठक, विद्या राठौर, अमित सोनी, निलेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी मुद्रिका सर्राटी, पार्षद असलम खान, विक्रांत रोहणी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष निलेश गुर्जर, मुकेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed