कृषक उन्नति योजना जीपीएम जिले के 19380 किसानों के खाते में आएगा 103 करोड़ 16 लाख 90 हजार रूपए
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, (घनश्याम ठाकुर)-27 फरवरी 2026/सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के किसानों के खातों में अंतर की राशि को अंतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी शनिवार को बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी के खेल मैदान में आयोजित समारोह में दोपहर 12 बजे प्रदेश भर के किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले 19 हजार 380 किसानों के बैंक खातों में कुल 103 करोड़ 16 लाख 90 हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। इन किसानो के द्वारा इस वर्ष 14 लाख 11 हजार 450 क्विंटल धान बेचा गया है। 
कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के आदिम जाति सहकारी समिति गौरेला में आदान राशि वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है।