श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ हनुमान मंदिर कमानिया गेट का रंगोत्सव व होली मिलन समारोह
श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ हनुमान मंदिर कमानिया गेट का रंगोत्सव व होली मिलन समारोह
कटनी।। श्री श्री 1008 सिद्धपीठ दक्षिणमुखी बड़े हनुमान जी मंदिर, कमानिया गेट में होली पर्व के अवसर पर आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह पूर्ण श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी श्री हनुमान जी मंदिर प्रांगण, बाबा घाट, गायत्री नगर के मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती से हुई, जिसमें भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। इसके बाद होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने श्री श्री 1008 सिद्धपीठ दक्षिणमुखी बड़े हनुमान जी मंदिर, कमानिया गेट के पुजारी आंनद जी महाराज कों गुलाल का तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया फिर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और भाईचारे का वातावरण बना रहा।
इस दौरान मंदिर समिति एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और होली के इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, सौहार्द और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।आयोजन के दौरान मंदिर समिति की ओर से स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी रुचि के अनुसार प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भक्ति और सेवा भाव के साथ इस आयोजन में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और सभी ने हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर बाबा घाट, गायत्री नगर, कमानिया गेट में आयोजित यह कार्यक्रम भक्तों के लिए आस्था और आनंद का विशेष अवसर बन गया।