गूंजेगा भक्ति का महामंत्र ,श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, 11 से 18 मार्च तक गूंजेगा भक्ति का स्वर

0

गूंजेगा भक्ति का महामंत्र ,श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, 11 से 18 मार्च तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
कटनी।। शहर में भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत वातावरण बनने जा रहा है। बरगवां स्थित प्रथम गार्डन, डन कॉलोनी में 11 मार्च से 18 मार्च 2026 तक संगीत्तमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय कथा में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और श्रीमद् भागवत महापुराण के अमृतमय प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा।
कथा का वाचन श्री श्री 1008 श्री राजगुरु पीठाधीश्वर स्वामी श्री बद्रीप्रपन्नाचार्य जी महाराज आचार्य आश्रम, चित्रकूट धाम के श्रीमुख से होगा। उनकी मधुर वाणी और आध्यात्मिक ज्ञान से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगी, जिसमें दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु भगवान की कथा का रसपान करेंगे। आयोजन स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण निर्मित होगा, जहां भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों के प्रति उनकी करुणा और धर्म के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर परम पूज्य श्री श्री 1008 पंडित श्री राजगुरु श्री संकल्प प्रपन्नाचार्य जी महाराज आचार्य आश्रम, चित्रकूट धाम का भी सान्निध्य प्राप्त होगा, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन का संचालन श्री युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति, कटनी द्वारा किया जा रहा है। समिति ने नगर सहित आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाएं। इस ज्ञान यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी तथा पूरा क्षेत्र कृष्णमय भक्ति रस में डूब जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह सात दिवसीय कथा केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, सद्भाव और संस्कारों का संदेश देने वाला आध्यात्मिक महायज्ञ होगा, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालु अपने जीवन को धन्य बना सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed