इस वर्ष भी श्रीराम का जन्मोत्सव की शोभायात्रा में गरुड़ घंटी वाली बहनों के ग्रुप में शामिल होंगी अखिल भारतीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिला मंडल की सदस्य

0

इस वर्ष भी श्रीराम का जन्मोत्सव की शोभायात्रा में गरुड़ घंटी वाली बहनों के ग्रुप में शामिल होंगी अखिल भारतीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिला मंडल की सदस्य
कटनी।। हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीराम जन्मोत्सव की 9वीं विशाल शोभायात्रा आगामी 28 मार्च 2026, शनिवार को शहर में हिंदू उत्सव समिति के द्धारा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। जानकारी देते हुए अध्यक्ष रचना गुप्ता ने बताया की हिंदू उत्सव समिति के द्धारा निकाली जाने वाली इस विशाल शोभायात्रा में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिला मंडल ने शोभायात्रा में गरुड़ घंटी वाली बहनों के ग्रुप में शामिल होने का निर्णय लिया है। अयोध्या वासी वैश्य समाज महिला मंडल ने स्वजातीय बहनों से अपील की है कि वो भी शोभायात्रा में गरुड़ घंटी वाली बहनों के ग्रुप में शामिल होकर श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा एवं अपने समाज को शोभायमान करें। अखिल भारतीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिला मंडल ने बताया कि इस ग्रुप में शामिल होने वाली बहनों के कपड़ों का कोड भी निर्धारित किया गया है। जिसके तहत बहनों को शोभायात्रा में नारंगी साड़ी, हरी चूडिय़ां और हाथों में मेहंदी लगाकर शामिल हो। इच्छुक महिलाओं को मेहंदी की डिजाइन भी महिला मंडल के द्धारा भेजी। अयोध्या वासी वैश्य समाज महिला मंडल ने बताया कि सबको अपने-अपने घरों से गरुड़ घंटियां लाना है और शोभायात्रा में घंटियों को बजाते हुए चलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed