नगर निगम में 11 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
नगर निगम में 11 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
कटनी।। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा 11 मार्च को प्रातः 11 बजे से मेयर इन काउंसिल सभाकक्ष में स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि शिविर में रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां भी दी जाएंगी। नगर निगम प्रशासन ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने की अपील की है।