नियमों से खिलवाड़ पड़ा भारी निगमायुक्त तपस्या परिहार की सख्ती, ठेकेदार की निविदा निरस्त 2 साल तक निगम की निविदाओं से किया प्रतिबंधित, अमानत राशि राजसात

0

नियमों से खिलवाड़ पड़ा भारी निगमायुक्त तपस्या परिहार की सख्ती, ठेकेदार की निविदा निरस्त
2 साल तक निगम की निविदाओं से किया प्रतिबंधित, अमानत राशि राजसात
कटनी।। नगर निगम प्रशासन ने निर्माण कार्यों में लापरवाही और निविदा शर्तों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बालगंगाधर तिलक वार्ड के संत नगर गली क्रमांक 6 में प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार मेसर्स ओम श्री वैष्णवी कंस्ट्रक्शन की निविदा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। साथ ही संबंधित ठेकेदार को नगर निगम की निविदाओं में भाग लेने से 2 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ठेकेदार को एलओए (LOA) जारी कर निर्धारित समयावधि में परफॉर्मेंस गारंटी एवं अतिरिक्त परफॉर्मेंस गारंटी जमा करते हुए 15 दिनों के भीतर अनुबंध निष्पादित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ठेकेदार ने न तो निर्धारित समय में राशि जमा की और न ही अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की।
प्रशासन द्वारा पुनः स्मरण पत्र जारी कर चेतावनी भी दी गई, लेकिन ठेकेदार ने निर्देशों की अनदेखी जारी रखी। इसके बाद निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए निविदा निरस्त कर दी और शासन के प्रावधानों के तहत ठेकेदार की अमानत राशि राजसात कर ली। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही या शर्तों के उल्लंघन पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed