जनसेवा का एक और संवेदनशील उदाहरण पेश कर विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल ने जिला अस्पताल को भेंट किया अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर

0

जनसेवा का एक और संवेदनशील उदाहरण पेश कर विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल ने जिला अस्पताल को भेंट किया अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर
कटनी।। मानवता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल ने जिला चिकित्सालय को विधायक निधि से लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत का चार कैबिनेट वाला अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया है। यह सुविधा जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में स्थापित की गई है, जिससे अब शवों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक तरीके से संरक्षित रखा जा सकेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजसिंह ठाकुर ने बताया कि कई बार कानूनी प्रक्रिया, मेडिकल जांच अथवा अंतिम संस्कार में विलंब होने के कारण शवों के सुरक्षित संरक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विधायक श्री जायसवाल द्वारा उपलब्ध कराया गया यह आधुनिक फ्रीजर ऐसी परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और मृतकों के परिजनों को भी राहत प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक श्री जायसवाल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने टीबी मरीजों के लिए 12 लाख 40 हजार रुपये की लागत से हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई थी। साथ ही वे स्वयं 180 टीबी मरीजों के “निक्षय मित्र” बनकर लगातार 6 माह तक पोषण किट उपलब्ध करा रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विधायक श्री जायसवाल के इस मानवीय एवं सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी प्रयासों से जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बन रही हैं। विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल का यह प्रयास केवल एक संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में भी मानव गरिमा और संवेदनशीलता को बनाए रखने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed