रेलवे ठेके के नाम पर करोड़पति बनने का सपना दिखाकर 36 लाख की ठगी,फॉर्च्यूनर में घूमकर बुनता था जाल, पन्ना से पकड़ा गया शातिर ठग

0

रेलवे ठेके के नाम पर करोड़पति बनने का सपना दिखाकर 36 लाख की ठगी,फॉर्च्यूनर में घूमकर बुनता था जाल, पन्ना से पकड़ा गया शातिर ठग
कटनी।। रेलवे का बड़ा ठेकेदार बताकर निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को एनकेजे पुलिस ने जिला पन्ना से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने व्यापार में मोटा मुनाफा दिलाने और रेलवे का ठेका मिलने का झांसा देकर फरियादी से 36 लाख 30 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी रकम और घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 05 मई 2026 को फरियादी देवकीनंदन परौहा पिता तुलसीराम परौहा उम्र 59 वर्ष निवासी दुर्गा चौक थाना एनकेजे ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पन्ना निवासी तुलसीराम साहू उर्फ बोका साहू ने स्वयं को रेलवे का कांट्रेक्टर बताते हुए ग्राम सकारिया जिला पन्ना में रेलवे का बड़ा ठेका मिलने की बात कही। आरोपी ने व्यापार में पैसा लगाने पर भारी मुनाफे का लालच देकर फरियादी से 36 लाख 30 हजार रुपये हासिल कर लिए।
शिकायत की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी द्वारा छल-कपट और कूटरचना कर धोखाधड़ी करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिस पर थाना एनकेजे में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और थाना शाहनगर जिला पन्ना क्षेत्र में घेराबंदी कर तुलसी साहू उर्फ बोका साहू पिता दयाराम साहू
निवासी हरदुआ खम्हरिया, जिला पन्ना को
36,30,000 नगद और एक काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन के साथ उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 लाख 30 हजार रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर जब्त की है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय कटनी में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed