शिवलिंग निर्माण एवं श्रीमद् भागवत कथा में 1100 दीप प्रज्वलित कर दिया धर्म और सनातन संस्कृति का संदेश

0

शिवलिंग निर्माण एवं श्रीमद् भागवत कथा में 1100 दीप प्रज्वलित कर दिया धर्म और सनातन संस्कृति का संदेश
कटनी।। गुरु सेवा आश्रम शिष्य परिवार द्वारा आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण निर्मित हो रहा है। कथा के दौरान नारद मुनि की प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया, वहीं हनुमान जी महाराज की आकर्षक एवं जीवंत झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उपस्थित भक्तगण भक्ति रस में सराबोर होकर जयकारों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
रविवार को पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिवस पर दीपदान पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 1100 दीप प्रज्वलित कर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। दीपों की अलौकिक आभा से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।
कार्यक्रम में गुरु कृपा सेवा आश्रम शिष्य परिवार के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें संदीप गुप्ता (मंटू), हर्ष ग्रोवर (गोलू), बृजेश अग्रवाल, नरेंद्र खांतल, नरेंद्र चौधरी, अनुराग त्रिसोलिया, मोनू अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, भारत अग्रवाल, संजीव खरे, बेबू चौधरी, गुल्लू खाम्परिया, मोनी लालवानी, गप्पू गुप्ता, गुरुदत्त पाण्डेय, नवलेश मालिक, डॉ. मनीष गट्टानी, दीपक मसुरहा, राहुल बजाज, पंकज गुप्ता, रौनक खंडेलवाल, संदीप प्याल एवं अमित कुमार जार (लालू) प्रमुख रूप से शामिल रहे। आज सोमवार को परम पूज्य गुरुदेव भगवान देव प्रभाकर शास्त्री जी (दद्दा जी) की पुण्यतिथि के अवसर पर कन्या पूजन एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं मंगलवार, 19 मई को श्रीकृष्ण जन्म महा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरु सेवा आश्रम शिष्य परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालु प्रसाद स्वरूप घर से गुड़ के लड्डू बनाकर ला सकते हैं, जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed