महाराणा प्रताप जयंती पर ABVP ने किया माल्यार्पण, युवाओं को राष्ट्रहित और स्वाभिमान का दिया संदेश

0

महाराणा प्रताप जयंती पर ABVP ने किया माल्यार्पण, युवाओं को राष्ट्रहित और स्वाभिमान का दिया संदेश
कटनी। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कटनी इकाई द्वारा साउथ स्टेशन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं चरित्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ABVP के नगर मंत्री संजय कुशवाहा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा महाराणा प्रताप के जीवन से मिलती है और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी, भाग संयोजक नितिन साहू, आदेश त्रिपाठी, राहुल दुबे, आयुष तोमर, सुमित रजक, राज, प्रशांत राजभर, विपिन सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed