रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में फूंका पुतला थाना तिराहा पर जुटीं महिला कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में फूंका पुतला
थाना तिराहा पर जुटीं महिला कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
कटनी।। महिला कांग्रेस ने राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में थाना तिराहा पर प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग प्रमुख का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोसी सेतिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं शहर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए ज्ञापन के माध्यम से मामले पर पुनर्विचार की मांग उठाई। कार्यक्रम के संचालन, कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं विरोध प्रदर्शन को संगठित रूप देने में रजनी वर्मा की भूमिका प्रमुख रूप से सामने रही।

रजनी वर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों के समर्थन में खड़ी है तथा इस विषय को लेकर संगठन अपनी आवाज लगातार उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य संबंधित मुद्दे पर जनमत तैयार करना और अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के समापन पर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए मामले में न्यायोचित निर्णय की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष माधुरी जैन,पू.कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, राकेश जैन, विजय पटेल, प्रशांत जैसवाल,सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, सुमन रजक, आदिता वर्मा, शुभ मंगलानी, मंजू निषाद, लता कनौजिया, मुमताज बानो, सुषमा सिंह, सुनीता सोनी, गीता निषाद, रुक्मणी पांडे,मंजू रजक, शशि यादव, कल्पना पाठक,सुमन,पूजा समुद्री, रूपा तिवारी, दुर्गावती कोल, अर्चना जायसवाल,लता खरे,अजय गोटिया,संजू गुप्ता, नारायण निषाद, राजेश जाटव,मालिनी सिंह, प्रशांत जैसवाल, मारूफ अहमद अभिषेक शिवहरे, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह,आफताब अहमद,जॉर्ज डेविड,आनंद पटेल, देवीदीन गुप्ता ,मनोज वर्मा,शिवकुमार यादव, श्याम यादव, मुन्ना कुशवाहा, साहिल नामदेव, श्याम पाहुजा,कमलेश यादव,शशि शेखर भारद्वाज,विजय चंदवानी जमुना प्रसाद विश्वकर्मा, अजय जैसवानी, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, हर्षित मिश्रा, दिलदार खान, यूसुफ खान, फरीद मोहम्मद ,मनीष केवट, अभय गौतम, सोनू चौहान,सुरेश लालवानी, अंशु गुप्ता, सलाहुद्दीन खान,अखबर मंसूरी राघव सोनी आदि अनेकों कांग्रेसजन शामिल थे।