राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में हुआ सफल आयोजन, हृदय स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की दी गई सुविधा
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में हुआ सफल आयोजन, हृदय स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की दी गई सुविधा
कटनी।। नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को कटनी में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली और सैकड़ों की संख्या में मरीजों एवं आम नागरिकों ने नि:शुल्क जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

यह शिविर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा हृदय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लोगों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल एवं हृदय स्वास्थ्य परीक्षण प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। आयोजन स्थल पर नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के उन वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं जो नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस संगठन हमेशा जनहित और जनसेवा को प्राथमिकता देता रहा है। राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए यह प्रयास किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के सफल आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकीय टीम तथा सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था, पंजीयन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित किया गया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगी टीम एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
