12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माधवनगर में होगा जिला स्तरीय आयोजन राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी होंगे मुख्य अतिथि, “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

0

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माधवनगर में होगा जिला स्तरीय आयोजन
राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी होंगे मुख्य अतिथि, “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास
कटनी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कटनी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने निर्धारित समय से पहले सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 6 बजे अतिथियों का आगमन होगा तथा 6 बजे से 6:30 बजे तक अतिथियों के उद्बोधन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 6:30 बजे से कोलकाता से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। सुबह 6:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रसारित किया जाएगा, जिसे उपस्थित नागरिक सुनेंगे। इसके उपरांत सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं योग प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है और इसके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed