गोविन्द सहाय अग्रवाल बनें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष 

0

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही

नगर गौरेला के समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसाई गोविंद सहाय अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय ईकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर गोविंद सहाय अग्रवाल, सौरभ सुल्तानिया पेंड्रा, कुमार मंगलम सुल्तानिया पेंड्रारोड ,गगन अग्रवाल पेंड्रारोड, आशीष गोयल पेंड्रारोड,शिव मित्तल पेंड्रा, रितेश फरमानिया पेंड्रा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र समाज के ईश्वर प्रसाद अग्रवाल प्रदेश प्रभारी, राम अवतार अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, कर्तव्य अग्रवाल प्रदेश महामंत्री, महेश अग्रवाल प्रदेश महामंत्री के हस्ताक्षर से जारी की गई है।

गोविंद सहाय अग्रवाल की नियुक्ति पर गौरेला पेंड्रा के अग्रवाल समाज में हर्ष व्याप्त है साथ मित्र, रिश्तेदारों ने आपकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed