गौरेला पेंड्रा सराफा एसोसिएशन चुनाव में राबिन सोनी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
विगत दिनों गौरेला के टेम्पल ट्री होटल में गौरेला पेंड्रा के सभी सराफा व्यवसाई एकत्र हुए यहां सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया आयोजित की गई।
राबिन सोनी को 30 में से 23 मत प्राप्त हुए जिसकी एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी ने विधिवत घोषणा करते हुए बताया अध्यक्ष पद पर राबिन सोनी की जीत हुई है।
सराफा एसोसिएशन के प्रमुख एवं वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील सोनी एवं जिला सहसंयोजक विनोद सोनी के मार्गदर्शन और कुशल प्रबंधन में चुनावी प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके आयोजित की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राबिन सोनी ने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि मैं व्यापारी हित में सभी को साथ लेकर चलने की और सराफा व्यवसायियों को आने वाली समस्याओं पर मैं सभी के साथ खड़ा रहूंगा एवं एसोसिएशन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
सर्राफा एसोसिएशन गौरेला पेंड्रा 2026 के चुनाव में मुख्य रूप से विनोद सोनी, दीपक सन्नी सोनी, नितेश सोनी, पवन सोनी, विजय सोनी, पंकज सोनी. लक्की सोनी, प्रदीप सोनी, शुभ सोनी, सोनू सोनी, मनीष सोनी, प्रणय सोनी, संदीप सोनी, संगीत सोनी, राहुल सोनी, सरद , राम सोनी, सिवा सोनी, संजू सोनी, सुदामा सोनी, अविनाश सोनी शामिल हुए, सभी लोगो ने मिलकर नवनिर्वाचित को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगामी कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।