थाना परिसर में सम्मान समारोह, मुकेश मर्शकोले को विदाई, ब्रजकिशोर गर्ग ने संभाली जिम्मेदारी

0
(जय प्रकाश शर्मा)
मानपुर। लगभग 23 माह तक मानपुर थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले एसआई मुकेश मर्शकोले के कोतवाली उमरिया स्थानांतरण पर गुरुवार को थाना परिसर में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान मुकेश मर्शकोले ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण में भी प्रभावी भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता आमजन के प्रति सहज, सरल और सम्मानजनक व्यवहार रही। थाना पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका निराकरण करने का प्रयास किया जाता था, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता कायम हुआ।
विदाई समारोह के दौरान कई वक्ता भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मानपुर में श्री मर्शकोले की कार्यकुशलता, अनुशासन, जनसरोकार और संवेदनशील व्यवहार को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल को क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय बताते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसी अवसर पर मानपुर के नवनियुक्त थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गर्ग का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में शारदा प्रसाद गौतम, रामकिशोर चतुर्वेदी, हरीश विश्वकर्मा, विजय सिंह, कुशलेंद्र तिवारी, अनुरुद्ध मिश्रा, उमाशंकर पटेल, विजय गौतम, राममोल केवट, खालीक अंसारी, अजय द्विवेदी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, विष्णु तिवारी, संजय तिवारी, बालकदास बैगा सरपंच, कुलदीप गुप्ता, बजरंग सोनी, वीरेंद्र प्रभाकर, रवि सेन, जय प्रकाश शर्मा, शैलेश त्रिपाठी, सनत द्विवेदी, लाला तिवारी, भोला पटेल, कुश परिहार, रितिक प्यासी, गोलू सोनी, शेख आशिक, मुमताज शाह, बुल्लू मिश्रा, सत्यम गुप्ता, मुन्ना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, क्षेत्रवासी और थाना स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed