नवागत थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार, नागरिकों ने किया स्वागत

0
(जय प्रकाश शर्मा)
मानपुर। थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी बृज किशोर गर्ग ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना परिसर में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवागत थाना प्रभारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद और समन्वय की परंपरा को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की। थाना प्रभारी बृज किशोर गर्ग ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed