कोटमी खुज्जी नाला में कोयले से भरा हाईवा पलटा, पुलिस मौके पर पहुंची, जनहानि नहीं

0

मुकेश द्विवेदी संवाददाता कोटमी

कोटमी खुज्जी नाला में कोयले से भरा हाईवा पलटा, पुलिस मौके पर पहुंची, जनहानि नहीं
पेंड्रा। पेंड्रा से कोटमी की ओर जा रहा कोयले से लदा एक हाईवा शुक्रवार को कोटमी खुज्जी नाला (पंडरीखार नदी) में अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हाईवा का पंजीयन क्रमांक CG 10 BT 4356 है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पेंड्रा थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को नदी से बाहर निकालने के लिए क्रेन एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed