सीएमएचओ ने गौरेला विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण मलेरिया नियंत्रण, डायरिया रोकथाम, एचपीवी टीकाकरण एवं टीबी मुक्त अभियान को प्राथमिकता से संचालित करने के दिए निर्देश

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 जुलाई 2026/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज गौरेला विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर भदौरा, अंजनी, देवरगांव, धनौली तथा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य केंद्र तलवाटोला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, रोग नियंत्रण गतिविधियों तथा हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वर्तमान मौसम को देखते हुए मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रतिदिन कम से कम 50 मलेरिया स्लाइड जांच करने तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने के लिए कहा।

साथ ही वर्षा ऋतु में डायरिया, उल्टी-दस्त जैसी मौसमी बीमारियों पर विशेष सतर्कता बरतने, आवश्यक दवाइयों एवं ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध मरीजों का समय पर उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित टीकाकरण के तहत सभी पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण पूर्ण करने, गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व जांच एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!