पेड़ गिरने से सोन नदी हनुमान मंदिर मार्ग पर यातायात बाधित, राहगीरों को हुई परेशानी

0

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)। गौरेला के कोटमी क्षेत्र के अंतर्गत कोटमी के पास स्थित सोन नदी हनुमान मंदिर मार्ग पर सोमवार को अचानक एक पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया। पेड़ गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग को सूचना दी गई। पेड़ हटाए जाने तक इस मार्ग से आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

 

प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि शीघ्र पेड़ हटाकर यातायात को सुचारु किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *