नियम तोड़े तो ठेका गया नगर निगम ने ठेकेदार को दो साल के लिए किया प्रतिबंधित परफॉर्मेंस गारंटी जमा नहीं करने और समय पर अनुबंध न करने पर कार्रवाई, 37,386 की अमानत राशि जब्त दो साल के लिए निगम की निविदाओं से प्रतिबंधित

0

नियम तोड़े तो ठेका गया नगर निगम ने ठेकेदार को दो साल के लिए किया प्रतिबंधित
परफॉर्मेंस गारंटी जमा नहीं करने और समय पर अनुबंध न करने पर कार्रवाई, 37,386 की अमानत राशि जब्त दो साल के लिए निगम की निविदाओं से प्रतिबंधित


कटनी।। नगर पालिक निगम ने विकास कार्यों में लापरवाही और निविदा शर्तों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम प्रशासन ने सड़क प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य की निविदा निरस्त करते हुए संबंधित ठेकेदार की अमानत राशि जब्त कर उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।
कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार झिंझरी चौराहा से बिलहरी रोड तक सड़क के दोनों ओर ऑक्टागोनल पोल स्थापित कर प्रकाश व्यवस्था किए जाने के कार्य के लिए ठेकेदार अजय विश्वकर्मा की निविदा स्वीकृत की गई थी। स्वीकृति के बाद निर्धारित शर्तों के अनुसार ठेकेदार को परफॉर्मेंस गारंटी एवं अतिरिक्त परफॉर्मेंस गारंटी जमा कर समय-सीमा में अनुबंध निष्पादित करना था।
बार-बार सूचना के बाद भी नहीं किया अनुबंध
नगर निगम के अनुसार संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित अवधि में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं। निगम प्रशासन ने कई बार सूचना जारी करने के साथ अंतिम नोटिस के माध्यम से सात दिवस के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का अवसर भी दिया, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा अनुबंध निष्पादित नहीं किया गया।
निगम प्रशासन ने इसे निविदा की शर्तों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए स्वीकृत निविदा को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया।
₹37,386 की अमानत राशि जब्त, दो साल का प्रतिबंध
नगर निगम ने प्रचलित नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार की ₹37,386 की जमा अमानत राशि जब्त कर ली है। साथ ही आगामी दो वर्षों तक नगर निगम कटनी की किसी भी निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
सड़क प्रकाश व्यवस्था प्रभावित होने पर निगम ने दिखाई सख्ती
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण जनहित से जुड़े सड़क प्रकाश व्यवस्था के कार्य में विलंब हो रहा था। इससे नागरिकों को असुविधा होने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे में निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की। उन्होंने संकेत दिया कि निविदा शर्तों का पालन नहीं करने अथवा कार्यों में अनावश्यक विलंब करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!