बड़वारा पुलिस का जुआरियों पर प्रहार, दो जुआ फड़ों पर रेड
बड़वारा पुलिस का जुआरियों पर प्रहार, दो जुआ फड़ों पर रेड
कटनी।। जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने 30 अगस्त की रात कांबिंग गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित जुआ फड़ों पर रेड कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम रोहनिया में कार्रवाई करते हुए पुष्पराज कचेर, विनोद उर्फ रानू गुप्ता एवं पंकज सोनी को जुआ खेलते पकड़ा। इसी तरह ग्राम भुड़सा में दबिश देकर श्यामलाल कोल, राजभान रावत, दीपक कोल, बृजभान सिंह एवं गुड्डा कोल को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। दोनों मामलों में कुल 8 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों जुआ फड़ों से कुल 5 हजार रुपये की जुआ राशि भी बरामद की। कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ-सट्टा संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।